मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डॉ. उपेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज
तुर्की के तीन नागरिकों की रहस्यमय मौत के प्रकरण में गुर्दा प्रत्यारोपण रैकेट के आरोपियों में से एक डॉ. उपेंद्र और उसके अस्पताल के प्रबंधक जसवंत के खिलाफ कल रात बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी कि डॉ. उपेंद्र और उसके प्रबंधक के खिलाफ तुर्की के तीन नागरिकों की रहस्यमय मौत के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। वर्ष 2003 से लेकर 2005 के बीच डॉ. उपेंद्र के श्रीराम अस्पताल में तुर्की के तीन नागरिकों- 55 वर्षीय मेहमत, 62 वर्षीय इसमत और 65 वर्षीय अहमत की मौत हो गई थी।

डॉ. उपेंद्र ने हालाँकि इन नागरिकों की मौत का कारण दिल का दौरा बताया था लेकिन पुलिस का शक है कि मौतें गुर्दा प्रत्यारोपण के दौरान हुईं। डॉ. उपेंद्र रैकेट खुलासे के समय ही गिरफ्तार हो गया था जबकि उसका प्रबंधक जसवंत अभी फरार है।
और भी
अभिनेता कुणालसिंह ने फाँसी लगाई
तीन बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी
पहचान पत्र नहीं तो कमरा नहीं
तस्कर को मौत की सजा
बाल ठाकरे ने किया अमिताभ का बचाव
भाजपा की संकल्प रैलियाँ-आडवाणी