मायानगरी मुंबई की मायावी फिल्मी दुनिया में पैर जमाने की कोशिश कर रहे नवोदित अभिनेता कुणालसिंह ने शहर के उच्चवर्गीय लोखंडवाला परिसर में गुरुवार को कथित रूप से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि कुणाल सिंह का शव उनके अंधेरी स्थित अपार्टमेंट में फाँसी से लटका पाया गया। ओशीवारा पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुणाल के यह कदम उठाने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
उन्होंने बताया कि 31 वर्षीय कुणाल ने कुछ हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था और हाल ही में एक तमिल फिल्म में भी वे दिखाई दिए थे। इसके बाद कुणाल ने फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखा और इन दिनों वे एक हिंदी फिल्म के लिए कार्य कर रहे थे।
हरियाणा के एक परिवार से संबंध रखने वाले कुणाल पिछले दो वर्षों से मुंबई में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
|