मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
प्रीति जिंटा वैष्णोदेवी की शरण में
बॉलीवुड तारिका प्रीति जिंटा ने वैष्णोदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रीति कल कटरा पहुँचीं और बाद में हिमपात के बावजूद गुफा स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की।

उन्होंने बताया कि सिने तारिका ने आज सुबह दर्शन किए और सुबह की प्रार्थना में भाग लिया। बाद में वे मुंबई के लिए रवाना हो गईं।

मंदिर क्षेत्र में हाल ही में भारी हिमपात हुआ था, जिससे श्रद्धालुओं की संख्या घटकर करीब दो से तीन हजार रह गई है।

लेकिन प्रतिकूल मौसम के बावजूद यात्रा जारी है और अत्यधिक सर्दी में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
और भी
सुरक्षा न होने पर भी कैदी भागा नहीं
खेलने की उम्र में बनाई एड्स पर फिल्म
घरेलू कचरे से कमाई का तरीका
एचआईवी पी‍ड़ितों को मासिक पेंशन
शहाबुद्दीन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
मुंबई में भी पहुँचा ठंड का कहर