उड़ीसा सरकार ने इस महीने से राज्य प्रायोजित मधु बाबू पेंशन योजना के तहत एचआईवी पोजिटिव लोगों को मासिक पेंशन देने का फैसला किया है। उड़ीसा संभवत: देश का पहला राज्य है जिसने एचआईवी पोजिटिव लोगों को इस तरह का मासिक लाभ देने का फैसला किया है।
राज्य में कुल छह हजार 132 एचआईवी पोजिटिव लोग हैं। योजना के पहले चरण में सभी लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा चाहे उनकी उम्र और आय जो भी हो। इस सुविधा का लाभ पाने वाले सर्वाधिक लोग गंजम जिले के होंगे। यहाँ एचआईवी प्रभावितों की संख्या राज्य में सबसे ज्यादा है।
उड़ीसा राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के परियोजना निदेशक परमेश्वर स्वाइन ने कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक एचआईवी पोजिटिव व्यक्ति को 200 रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी। सरकार ने एचआईवी पोजिटिव व्यक्ति की मौत के बाद उसकी विधवा को भी पेंशन देने का फैसला किया है।
|