उत्तर भारतीयों के खिलाफ बयानबाजी से हिंसा को बढ़ावा देने को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता मुन्ना त्रिपाठी ने मंगलवार को एक मुकदमा दाखिल किया।
त्रिपाठी की वकील ने बताया कि मामले पर अगली सुनवाई 28 अप्रैल को महानगरीय दंडाधिकारी एमएन बोंद्रे के समक्ष होगी।
याचिका भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दाखिल की गई है, जिनमें सांप्रदायिक सद्भावना का माहौल बिगाड़ने, डराने, धमकाने और आपराधिक षड्यंत्र रचने आदि के आरोप हैं। उत्तर भारतीयों के खिलाफ बयानबाजी के बाद रविवार को हिंसा भड़क उठी थी।
|