मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जेवर माँगे तो जहर खा लिया
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दंपति ने सिर्फ इसलिए जहर खाकर जान दे दी क्योंकि घर में लड़की की शादी के लिए उनसे अपने जेवर देने को कहा जा रहा था।

जिला मुख्यालय पर आज मिली जानकारी के अनुसार थाना बढ़ापुर के गाँव श्यालीपुर कोटला में रहने वाले अर्जुन की बहन की शादी थी। शादी के मौके पर पिता ने अर्जुन से कहा कि वह अपनी बहन के लिए अपनी पत्नी के जेवर दे।

इस बात को लेकर परिवार में पहले भी विवाद हो चुका था। अर्जुन की पत्नी सुनीता अपने जेवर देने को तैयार नहीं थी। कल शाम बात इतनी बढ़ी कि अर्जुन और सुनीता ने जहर खा लिया जिससे दोनों की मौत हो गई।
और भी
हिंसा के मामले में 59 और गिरफ्तार
जा रहे थे मुंबई फिल्म स्टार बनने
कॉकरोचों की जान पर आई आफत!
रतनजोत से जली ज्योत
जीप पेड़ से टकराई, 7 मृत
उल्फा शांति प्रक्रिया का इच्छुक