मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
संजय निरुपम समेत 59 गिरफ्तार
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के उत्तर भारतीय विरोधी बयान के बाद उत्तर भारतीय समुदाय के विरुद्ध मुंबई के विभिन्न भागों में भड़की हिंसा में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने एमएनएस और समाजवादी पार्टी के 59 और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

इधर पुलिस ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम और एमएनएस नेता शिशिर शिन्दे को हिरासत में लिया। पुलिस ने मंगलवार को कहा रविवार शाम को भड़की हिंसा के मामले में कल से 59 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस तरह अब तक इस मामले में कुल 92 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) केएल प्रसाद ने बताया कि हमने अब तक 92 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 73 एमएनएस और 19 सपा के हैं। इन पर रविवार दोपहर को हिंसा में संलिप्त होने का आरोप है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं पर दंगा भड़काने संपत्ति को नुकसान पहुँचाने और गैर कानूनी ढंग से एकत्रित होने तथा हमला करने का आरोप लगाया गया है। अधिकतर गिरफ्तारियाँ मध्य मुंबई में हुई हैं।

प्रसाद ने कहा कि हमारी कानूनी शाखा आरोपियों के खिलाफ मामला मजबूत करने के लिए मीडिया क्लिपिंग्स देख रही है। आज कुछ वरिष्ठ अधिकारी इस संबंध में बैठक करेंगे और अगर जरूरी हुआ तो इन सबूतों के आधार पर और गिरफ्तारियाँ भी की जाएँगी। इस बीच शहर में आज सुबह कोई हिंसक घटना की सूचना नहीं है।

संजय निरुपम गिरफ्तार : इधर पुलिस ने आज कांग्रेस सांसद और प्रवक्ता संजय निरुपम और उनके 20 समर्थकों को मध्य मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के निवास तक विरोध प्रदर्शन करने की उनकी योजना से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

निरुपम ने कहा था कि वह दादर स्थित राज के निवास तक मार्च निकालेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में हुई हिंसा और उत्तर भारतीयों के प्रति राज की टिप्पणी के विरोध में यह किया जा रहा है।

जोन पाँच के डीसीपी डीएम फड़तारे ने बताया कि निरुपम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दादर के गणेश चौक पर एकत्रित हुए तभी उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इस बीच एमएनएस सूत्रों ने बताया कि पार्टी के प्रवक्ता शिशिर शिन्दे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बहरहाल पुलिस ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है।
और भी
जा रहे थे मुंबई फिल्म स्टार बनने
कॉकरोचों की जान पर आई आफत!
रतनजोत से जली ज्योत
जीप पेड़ से टकराई, 7 मृत
उल्फा शांति प्रक्रिया का इच्छुक
छात्राओं ने की शिक्षकों की पिटाई