उम्र 11 से 14 वर्ष घर से निकले स्कूल के लिए लेकिन पहुँच गए रेलवे स्टेशन मुंबई जाने के लिए क्योंकि उनके दिल में शाहरुख, अभिषेक और आमिर बनने के सपने अंगड़ाई ले रहे थे। रेलवे पुलिस ने शहर के सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन पर इन तीनों बच्चों को पकड़ कर इनके परिजनों के हवाले कर दिया।
शहर के बर्रा दो का कक्षा 11 का छात्र हिमांशु (14 वर्ष), कक्षा 7 के छात्र प्रियांशु (11 वर्ष) व हरदीप (12 वर्ष) कल अपने स्कूल के लिए घर से निकले लेकिन पहुँच गए रेलवे स्टेशन मुंबई जाकर फिल्म स्टार बनने के लिए।
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी इंस्पेक्टर रमेश कनौजिया ने इन तीन बच्चों को स्कूल की यूनीफार्म और बस्ते में देखा तो उनका माथा ठनका उन्होंने इन बच्चों से कड़ाई से पूछताछ की तो इन्होंने सच्चाई उगल दी और रोते-रोते बताया कि एक अंकल ने उन्हें मुंबई में फिल्म स्टार बनाने का वायदा किया था और वह उनके साथ मुंबई जा रहे थे।
पुलिस बच्चों को बहकाने वाले अंकल की तलाश कर रही है तथा बच्चों को उनके माता-पिता को बुलाकर सौंप दिया गया।
|