मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं और तीन बच्चों समेत सात लोगों की मृत्यु हो गई तथा सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पड़ोसी बैतूल जिले के सोनाघाटी गाँव के 14 लोग किराये की एक जीप में सवार होकर सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 61 पर इटारसी और होशंगाबाद के बीच जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में जीप में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जिनमें तीन महिलाएँ और तीन बच्चे शामिल हैं। घायलों को इटारसी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
|