मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
छात्राओं ने की शिक्षकों की पिटाई
गुजरात के पाटन जिले में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण ॉलेज की एक छात्रा ने आज कुछ शिक्षकों पर बार-बार बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया। छात्रा के आरोप के बाद छात्रों और अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया तथा शिक्षकों एवं प्राचार्य की पिटाई कर दी।

पाटन के प्रभारी पुलिस अधीक्षक राघवेन्द्र वत्स ने बताया पीड़ित की ओर से पुलिस के समक्ष कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हम हिंसा की सूचना मिलने के बाद जब वहाँ गए, तब यौन शोषण की बात सामने आई।

वत्स ने कहा कि पीड़ित की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। छात्रा की स्वास्थ्य संबंधी जाँच भी कराई जाएगी। जैसे ही लड़की ने अपने सहयोगियों को कथित बलात्कार के बारे में बताया छात्रों और अभिभावक हिंसक विरोध प्रदर्शन करने लगे।

उन्होंने शिक्षकों और प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी। खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और फर्नीचरों को नुकसान पहुँचाया। पुलिस ने बताया कि यौन शोषण के मामले में कुछ शिक्षकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
और भी
अभिषेक मनाएँगे जयपुर में जन्मदिन
ऐतिहासिक नियुक्ति पर सुनवाई
वाराणसी में शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश
राज ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज
जम्मू-कश्मीर में विस्फोटक जब्त
दुनिया की पहली 'चाँद घड़ी' लंदन में