मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अभिषेक मनाएँगे जयपुर में जन्मदिन
बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन, पुत्रवधु ऐश्वर्या बच्चन और सपा सांसद अमरसिंह अभिषेक बच्चन का जन्मदिन मनाने आज जयपुर पहुँचे। अभिषेक पहले से ही जयपुर में है और उनका कल (मंगलवार) को जन्मदिन है।

एक पाँच सितारा होटल सूत्रों के अनुसार सांसद जया बच्चन ऐश्वर्या और अमरसिंह नियमित उड़ान से मुम्बई से पहुँचे। इन दिनों हिमाचल प्रदेश में शूटिंग कर रहे अमिताभ चाटर्ड विमान से जयपुर पहुँचे।

ऐश्वर्या और अमरसिंह अमिताभ बच्चन की अगवानी के लिए सांगानेर हवाई अड्‍डे पहुँचे। सभी दिल्ली नम्बर की काली महँगी गाडियों में सवार होकर एक पंचतारा होटल पहुँचे।

सूत्रों के अनुसार अभिषेक बच्चन का जन्मदिन मनाने के लिए अमिताभ जया ऐश्वर्या और अमरसिंह जयपुर आए हैं। अभिषेक के जन्मदिन समारोह का कार्य देख रहे आयोजक स्थल को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
और भी
ऐतिहासिक नियुक्ति पर सुनवाई
वाराणसी में शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश
राज ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज
जम्मू-कश्मीर में विस्फोटक जब्त
दुनिया की पहली 'चाँद घड़ी' लंदन में
छात्र ने फाँसी लगाकर जान दी