मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
छात्र ने फाँसी लगाकर जान दी
बिहार की राजधानी पटना के सुलतानगंज थानान्तर्गत एक निजी छात्रावास में रह रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुलतानगंज के सहायक आरक्षी निरीक्षक आलोक कुमार ने सोमवार को यहाँ बताया कि अजय तिवारी (23) नाम का यह छात्र शाहगंज मुहल्ला स्थित रामशरण लौज नामक एक निजी छात्रावास में रहकर चार्टर्ड एकांटेंसी (सीए) की तैयारी कर रहा था।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से उसका कमरा अंदर से बंद पाए जाने और भीतर से दुर्गंध आने पर छात्रावास के मालिक रामशरण सिंह ने इस संबंध में कल शाम स्थानीय थाने में सूचना दी जिसके बाद कमरे को सील कर इसकी सूचना छात्र के परिजनों को दी गई।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने दंडाधिकारी और छात्र के परिजनों की मौजूदगी में सोमवार की सुबह जब अजय के कमरे को खोला तो उसे फांसी लगाकर लटका हुआ पाया।

उन्होंने बताया कि कमरे में मौजूद एक डायरी में लिखी बातों से ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक छात्र मानसिक अवसाद का शिकार था। पुलिस ने मृतक छात्र के शव को बरामद कर पटना मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है।
और भी
राजधानी में ठंड का प्रकोप जारी
सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत
ट्रेन से कटकर तीन हाथी मरे
ऊँची पहाड़ियों पर हिमपात जारी
अमिताभ बच्चन के घर पर हमला
कांग्रेस ने मुम्बई में हिंसा की निंदा की