उत्तरप्रदेश में आगरा जिले के संइया क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक सड़क हादसे में आठ लोगों की मृत्यु हो गई तथा एक बच्चे समेत दो घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने यहाँ बताया कि आगरा-ग्वालियर मार्ग पर संइया इलाके के सिकन्दरपुर गाँव के पास एक मारुति वैन ने सड़क पर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।
इस हादसे में वैन पर सवार रम्मू, अंजना, राजेश, दुर्गा प्रसाद, राहुल, गौरव, रामभरोसे तथा चालक महेन्द्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में घायल सावित्री तथा एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि वैन में सवार लोग आगरा चचौन थाना क्षेत्र जगनेर के निवासी थे। इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है।
|