कांग्रेस सांसद हरिराम जोगिया के आवास पर रविवार को कथित तौर पर उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। ऐसा कहा जा रहा है कि यह हमला मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी के खिलाफ सांसद के कथित बयान को लेकर किया गया।
पुलिस ने बताया कि सांसद के मधापुर इलाके में स्थित आवास पर पथराव करने, खिड़की के शीशे तोड़ने और फूल के गमलों को नुकसान पहुँचाने को लेकर 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
जोगिया हाल में उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने तेलुगू फिल्म अभिनेता चिरंजीवी का समर्थन किया था। उन्होंने यहाँ तक धमकी दी थी कि चिरंजीवी जिस दिन अपनी पार्टी शुरू करेंगे वह उसी दिन उसमें शामिल हो जाएँगे।
|