असम के उत्तरी कछार जिले में ब्लैक विर्डों उग्रवादियों ने रविवार रात दो हिंदीभाषियों की हत्या कर दी जबकि पाँच मकानों में आग लगा दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उग्रवादियों ने मदिरदिसा गाँव के तहत लांगतिम थाना क्षेत्र में रात पौने ग्यारह बजे हमला किया और पाँच मकानों में आ लगा दी।
पुलिस ने बताया कि जले हुए मकान से दो शव निकाले। पुलिस अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं और जाँच जारी है। इलाके को घेरकर व्यापक तलाशी अभियान छेड़ दिया गया है।
|