मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सपा सांसद अबू आजमी गिरफ्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख और सांसद अबू आजमी को रविवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के निवास के बाहर शहर में रह रहे उत्तर भारतीयों पर हुए हिंसक हमले का विरोध कर रहे थे।

सपा प्रवक्ता अब्दुल कादिर ने बताया कि वे मुख्यमंत्री के निवास पर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की माँग करने गए थे, लेकिन मुख्यमंत्री के स्टाफ ने उन्हें उनसे नहीं मिलने दिया इसके बजाय कुछ पुलिस अधिकारियों ने सपा कार्यकर्ताओं को ही हवालात में डाल दिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि आजमी और अन्य को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उधर देशमुख ने पुलिस महानिदेशक पीएस पसरीचा और मुंबई पुलिस आयुक्त डीएन जाधव को राज के उत्तर भारतीयों के समुदायों पर टिप्पणी करने के बाद फैली हिंसा की घटना की जाँच करने को कहा है। देशमुख ने कहा कि किसी भी समुदाय के खिलाफ हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
और भी
'थिन आइस' सर्वश्रेष्ठ जनजातीय फिल्म
फिल्म निर्माता पर यौन शोषण का आरोप
पूर्वी दिल्ली में आग, पाँच की मौत
चार आतंकियों को डुबोकर मारा
डेरा प्रमुख पर हमले के पीछे केसीएफ!
बदनाम गलियों की बहादुर बेटियाँ