मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फिल्म निर्माता पर यौन शोषण का आरोप
छोटी-मोटी भूमिकाएँ निभा चुकी एक अभिनेत्री ने एक निर्माता पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

राजस्थान से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री ने शनिवार को शहर पुलिस के पास निर्माता बाबू भारवाड़ के खिलाफ कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि भारवाड़ ने कुछ संगीत एलबम बनाए हैं और वह फिल्म बनाने की भी योजना बना रहे थे।

शिकायत के अनुसार भारवाड़ ने अपनी भावी हिन्दी फिल्म में भूमिका देने का वादा कर पिछले छह महीनों के दौरान अभिनेत्री का यौन शोषण किया।

अभिनेत्री ने हालाँकि जब यह महसूस किया कि उसे धोखा दिया जा रहा है, उसने निर्माता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जो अब फरार है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत भारवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
और भी
पूर्वी दिल्ली में आग, पाँच की मौत
चार आतंकियों को डुबोकर मारा
डेरा प्रमुख पर हमले के पीछे केसीएफ!
बदनाम गलियों की बहादुर बेटियाँ
नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का खुलासा
दो हादसों में 18 लोगों की मौत