मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पूर्वी दिल्ली में आग, पाँच की मौत
पूर्वी दिल्ली में रविवार को तड़के कपड़े के गोदाम में आग लगने की घटना में एक साल के बच्चे समेत एक ही परिवार के पाँच सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोदाम के भूतल में आग लगने की घटना सुबह पाँच बजकर 50 मिनट पर हुई। यह गोदाम पूर्वी दिल्ली के शाहदरा के कबीर नगर में स्थित है।

दमकल विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद धुआँ पहले तल तक फैल गया। धुआँ फैलने के कारण दम घुटने से एक ही परिवार के पाँच लोगों की मौत हो गई।

आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को वहाँ भेजा गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर पाँच लोगों के शव बाहर निकाले और 10 अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पीड़ितों की पहचान मोहम्मद रफ्तार (65), उनकी पत्नी जुलेखा (60), उनकी बहू मेहनाज (25) और दो बच्चे अली (एक) और अफरोज (सात) के रूप में की गई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इमारत के मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।
और भी
चार आतंकियों को डुबोकर मारा
डेरा प्रमुख पर हमले के पीछे केसीएफ!
बदनाम गलियों की बहादुर बेटियाँ
नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का खुलासा
दो हादसों में 18 लोगों की मौत
समाजसेवी जयंतीभाई संघवी का निधन