गुजराती समाज इन्दौर के पूर्व अध्यक्ष और महामंत्री जयंतीलाल संघवी का कल देर रात निधन हो गया। आज दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक शरीक थे। संघवी इन्दौर जनसंघ के कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे।
समाजसेवा में अग्रणी संघवी बाकानेर (सौराष्ट्र) से वर्ष 1951 में मध्यप्रदेश आए और अहिल्या नगरी इन्दौर को अपनी कार्यस्थली बनाया।
उन्होंने व्यवसाय उद्योग के साथ इन्दौर में जनसेवा करते हुये अपनी अलग पहचान कायम की। वह विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं से जुडे रहे। साथ ही गुजराती समाज को महानगर इन्दौर में स्थापित करने में उनका उल्लेखनीय सहयोग रहा1
संघवी प्रातः दैनिक और सांध्य दैनिक चौथा संसार के मुद्रक और प्रकाशक रहे। चौथा संसार के प्रबंध संपादक सुरेन्द्र संघवी, उद्योगपति नैनेश संघवी, योगेश संघवी, कांग्रेस के नेता पंकज संघवी और व्यवसायी भूपेश संघवी के वे पिता थे।
|