हरियाणा में सिरसा से 20 किलोमीटर दूर साहुवाला गाँव के पास एक जीप और ट्रक की टक्कर में रविवार तड़के 8 लोगों की मृत्यु हो गई तथा पाँच अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान हो गई है। सभी घायलों को सिरसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि जीप में सवार लोग पंजाब के मूनक से एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान के संगरिया जा रहे थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गए हैं।
|