मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मैं राज ठाकरे से नहीं डरता-अमरसिंह
समाजवादी पार्टी के महासचिव अमरसिंह ने कहा कि मैं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे की किसी धौंस में आने वाला नहीं हूँ।

सिंह ने बताया कि वे पहले से ही मुंबई में हैं और आज तय समय पर ही रैली करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपना काम कर रहा हूँ, मैं किसी से नहीं डरता।

राज ठाकरे को आधारविहीन और कुंठित नेता करार देते हुए सिंह ने कहा कि मैं एक सच्चा गाँधीवादी हूँ और हिंसा में विश्वास नहीं रखता। मैं न्याय के लिए लड़ाई लड़ रहा हूँ।

सपा नेता ने कहा कि मुंबई विदेश में नहीं है, यह जमीन भारत का हिस्सा है, इसलिए उनको न तो कोई वीजा की और न ही किसी की अनुमति की जरूरत है।

सिंह कअनुसाआज की रैली में पाँच पूर्व मुख्यमंत्री भाग ले रहे हैं, जिन्हें जेड प्लस की सुरक्षा भी हासिल है। ऐसे में मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख का कर्तव्य बनता है कि वे इन्हें और नेताओं को पूरी तरह सुरक्षा उपलब्ध कराएँ।

इससे पहले एमएनएस नेता राज ठाकरे ने कथित तौर पर धमकी दी थी कि वे सपा नेता को शहर में घुसने नहीं देंगे।
और भी
हलवाई ने कहा- मैं सांसद हूँ!
किंग खान बयान से मुकरे
नक्सली हमले में चार जवान शहीद
आईटी कुंभ में जिज्ञासुओं का जमघट
दवा खरीद में एक अरब का घोटाला
जनजातीय फिल्मों का पहला महाकुंभ