मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आईटी कुंभ में जिज्ञासुओं का जमघट
WDWD
आईटी-टेलीकॉम क्षेत्र का तीन दिवसीय 'आईटी कुंभ 2008' ‍जिज्ञासुओं के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। हजारों की संख्या में लोग इस महाकुंभ में पहुँचकर विभिन्न स्टालों पर उत्पादों से संबंधित जानकारी हासिल कर चुके हैं।

इस आईटी कुंभ में जहाँ 80 से अधिक अग्रणी आईटी व टेलीकॉम कंपनियों ने हिस्सा लिया है, वहीं इंदौर के प्रमुख आईटी रिटेलरों द्वारा इन उत्पादों की त्वरित खरीदारी की व्यवस्था पर भी इस बार विशेष ध्यान दिया गया है। इस कुंभ में इस साल लॉजीटेक, एप्पल, एचसीएल, तोशीबा, एलजी, रिलायंस कम्युनिकेशन, जिरॉक्स आदि प्रमुख कंपनियों ने अपनी स्टॉल्स लगाई हैं।

इस मौके पर लॉजीटेक के चैनल सेल्स एक्सिक्यूटिव सुमित व्यास ने बताया कि इस प्रदर्शनी में लॉजीटेक अपने नवीनतम उत्पादों को लेकर उतरा है, जिसमें विशेष रूप से डीवीडी रिमोट व एयर माउस पर ध्यान दिया गया है। साथ ही फरवरी में आने वाले वैलेंटाइन-डे के उपलक्ष्य में भी लॉजीटेक अपने उत्पादों पर चलने वाले ऑफर को लेकर विचार कर रहा है।

वहीं दूसरी ओर एडटेक इनोवेटिव प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक आशीष सक्सेना ने अपनी स्टॉल पर लगे व एचसीएल के प्रमुख आकर्षण एचसीएल माइलीप एक्स (जो क‍ि मात्र 13,999 रुपए में उपलब्ध है) के विषय में बताते हुए इसे मुख्य रूप से कॉरपोरेट यूजरों व बच्चों के लिए बेहद लाभप्रद बताया।

इस आईटी कुंभ में आईटी उत्पादों के साथ टेलीकॉम क्षेत्र की जानी-मानी सेवा प्रदाता कंपनियाँ भी उतरी हैं। इनमें सीडीएन सॉल्युशन्स, निंबस टेक्नोलॉजीज, जिरॉक्स इंडिया लिमिटेड, रिलायंस कम्युनिकेशन्स आदि कंपनियाँ शामिल हैं।

आईटी उत्पादों और सेवाओं की जानकारी के साथ-साथ इस महोत्सव में वेबदुनिया व नईदुनिया ने क्विज मास्टर एसके कंचन के नेतृत्व में आईटी क्विज शो को संपन्न करके आईटी क्षेत्र के जिज्ञासु विद्यार्थियों के लिए प्रमुख आकर्षण प्रस्तुत किया।

WDWD
इस आईटी क्विज को उन्होंने सामान्य ज्ञान, मनोरंजन, विजुएल राउंड, आईटी हीरो आदि विभागों के तहत संपन्न किया, जिसमें प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। इस मोके पर क्विज मास्टर एसके कंचन ने बताया कि वे इंदौर में लगे इस आईटी महाकुंभ को देखकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने माना कि पिछले कुछ सालों में इंदौर में काफी विकास हो रहा है और इस तरह के कार्यक्रम इसी विकास का परिचायक हैं।

दर्शकों के लिए फूड जोन, 'मेरी गो' झूला जैसे आकर्षण भी इस कुंभ की रौनक में चार चाँद लगा रहे हैं। आईटी उत्पादों की जानकारी व खरीदारी तथा इनके शौकीनों के लिए यह आईटी कुंभ बेहद सराहनीय प्रयास है।

इस तेरहवें फोनोकॉम का संचालन प्रतिष्ठित समाचार-पत्र नईदुनिया व मध्यप्रदेश कम्प्यूटर व ट्रेडर्स एसोसिएशन (एमपीटीसीटीए) ने मिलकर किया है। यह महाकुंभ 1 से 3 फरवरी तक जारी रहेगा।
और भी
दवा खरीद में एक अरब का घोटाला
जनजातीय फिल्मों का पहला महाकुंभ
हमले में तीन माकपा कार्यकर्ता घायल
राज ठाकरे ने अमिताभ को कोसा
ऑस्ट्रेलियाई लड़की को गोली मारी
राज ठाकरे लखनऊ में दंडित!