मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हमले में तीन माकपा कार्यकर्ता घायल
राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील माने जानेवाले कन्नूर जिले में मुस्लिम संगठन नेशनल डेवलपमेंट फ्रंट (एनडीएफ) के संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने पापिनीसेरी के नजदीक माकपा के तीन कार्यकर्ताओं पर हमला बोलते हुए उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।

पुलिस के मुताबिक एनडीएफ के दस सदस्यों का एक दल माकपा के आरोली बेंच कमेटी के दफ्तर में शुक्रवार रात घुस आया और लोहे की छड़ों से माकपा के तीन सदस्यों की पिटाई कर दी और दफ्तर का सामान नष्ट कर दिया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहाँ उनकी स्थिति स्थिर बताई जाती है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में पापिनीसेरी के इर्द-गिर्द एनडीएफ और माकपा के बीच कई झड़पें हो चुकी हैं।
और भी
राज ठाकरे ने अमिताभ को कोसा
ऑस्ट्रेलियाई लड़की को गोली मारी
राज ठाकरे लखनऊ में दंडित!
मायावती केन्द्र को प्रमाण दें-दिग्विजय
बलात्कार की झूठी रिपोर्ट पर सजा
प्रवीण महाजन की हाईकोर्ट में चुनौती