ज्योतिष विद्या मंदिर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय निबंध स्पर्धा में श्रीमती पद्मा रामरारायण राठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध 'कुंडली फलादेश में गढ्ढे के स्थानों का महत्व' विषय पर आयोजित था।
इस उपलब्धि पर श्रीमती राठी को मुंबई के माटुंगा उपनगर में आयोजित सम्मान समारोह में गोल्ड मैडल व विजेता सम्मान पत्र देकर अभिनंदित किया गया।
ज्ञातव्य है कि हिन्दी भाषी श्रीमती राठी ने गुजराती भाषा में उक्त प्रतियोगिता जीतकर पूरे देश में पहली बार गैरगुजराती भाषी के रूप में यह सफलता हासिल की है। इसका उल्लेख मंचस्थ अतिथियों ने भी श्रीमती राठी की प्रशंसा करते हुए किया।
श्रीमती राठी की इस उपलब्धि पर उन्हें संजय भूतड़ा, प्रोफेसर श्यामसुन्दर पलोड़, भरत कुमार ओझा, गीत माहेश्वरी, अशोक छाबड़ा, आशीष गट्टानी ने बधाई दी है।
|