मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जम्मू-कश्मीर में गोलाबारूद बरामद
जम्मू-कश्मीर के रियासी राजौरी और पुंछ जिले में अलग अलग तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा और गोलियाँ बरामद की है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने रियासी जिले के चाल्लाद गाँव में बुधवार को तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान वहाँ छिपे आतंकवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने वहां से हथियारों का जखीरा और ये गोलियाँ बरामद की।

उन्होंने बताया कि वहाँ से उन्हें ए.के. राइफल के 324 राउंड गोलियाँ एसएलआर की 247 राउंड गोलियाँ और पिका बंदूक की 40 राउंड गोलियाँ तथा एक ट्रांजिस्टर रेडियो सेट बरामद हुआ है। एक अन्य अभियान में राजौरी जिले में कल शाम पुलिस उपायुक्त के घर के पास से सुरक्षा बलों ने दो ग्रेनेड बरामद किया।

पुंछ जिले के कल्लास गाँव में आतंकवादियों के छिपने के एक अड्डे को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया। सुरक्षा बलों को वहाँ से चीन में निर्मित एक ग्रेनेड ए के राइफल की 20 राउंड गोलियाँ तथा कुछ पहनने के कुछ वस्त्र मिले हैं।
और भी
महाश्वेता देवी ने बुद्धदेव से इस्तीफा माँगा
भगतसिंह की प्रतिमा हटाने से तनाव
चर्च के समारोह में भाग लेंगे कलाम
धमकी के बाद मोदी की सुरक्षा कड़ी
सीडी कांड की सीबीआई जाँच होगी
शिरडी मंदिर में 60 करोड़ का दान