प्रसिद्ध लेखिका महाश्वेता देवी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को महा कट्टरपंथी बताते हुए उनके इस्तीफे की माँग की। महाश्वेता ने कहा कि बुद्धदेव ने बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन को राज्य से बाहर करने का षड्यंत्र रचा।
मैगसेसे पुरस्कार विजेता महाश्वेता ने आज यहाँ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बुद्धदेव ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को कट्टरपंथी बताया लेकिन बुद्धदेव खुद पश्चिम बंगाल में क्या कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बुद्धदेव ने आगामी पंचायत चुनावों में मुसलमानों के वोट हथियाने के लिए तसलीमा को कोलकाता से बाहर करवा दिया।
|