मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भगतसिंह की प्रतिमा हटाने से तनाव
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद स्थित उतरौला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शुक्लागंज बाजार में शहीद भगतसिंह की प्रतिमा को पुलिस द्वारा हटाए जाने के कारण क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया।

पुलिस ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्लागंज बाजार के निवासियों ने बाजार के चौराहे पर शहीद भगतसिंह की प्रतिमा स्थापित कर दी थी जिसे बाद में उतरौला कोतवाली पुलिस ने हटा दिया।

बाजार के लोगों को जैसे ही जानकारी मिली उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने डेढ़ सौ से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पाँच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
और भी
चर्च के समारोह में भाग लेंगे कलाम
धमकी के बाद मोदी की सुरक्षा कड़ी
सीडी कांड की सीबीआई जाँच होगी
शिरडी मंदिर में 60 करोड़ का दान
कांग्रेस मुझे फँसाना चाहती है-मायावती
तेलगी को दस साल की कैद