पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम कोचीन के डायसीस की 450वीं वर्षगाँठ के मौके पर तीन फरवरी को एक समारोह में भाग लेंगे।
कोचीन के विशप जॉन थत्तुमकल ने बुधवार को यहाँ सवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री आस्कर फर्नांडिस नवनिर्मित फातिमा अस्पताल के आर्थोपेडिक विभाग का शिलान्यास करेंगे।
उन्होंने कहा कि डायसीस द्वारा बनाए गए जुबिली गाँव का मुंबई के आर्कबिशप और सीसीबीआई अध्यक्ष कार्डिनल ओस्वाल्ड ग्रेसियास उद्घाटन करेंगे। यह 65 बेघर परिवारों के लिए बनाया गया है। साल भर चले समारोहों की शुरूआत पिछले साल चार फरवरी को हुई थी। रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने इसका उद्घाटन किया था।
|