गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर बढ़े हुए खतरे की खुफिया जानकारी के बाद उनकी सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
गुजरात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार केंद्रीय खुफिया सूत्रों ने उन्हें सूचित किया है कि मोदी को जानलेवा हमले होने की धमकी वाला एक ईमेल मिला है जिसकी राज्य सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों द्वारा पुष्टि कर ली गई है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार इस खतरे के बाद मुख्यमंत्री की चारों ओर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारी के मुताबिक हालाँकि मोदी को पिछले कुछ वर्षों से जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है लेकिन इस खतरे के बाद उनके चारों ओर की दूसरी सुरक्षा पंक्ति भी कड़ी कर दी गई है।
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को ऐसी सूचना मिली है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटलीजेंस (आईएसआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संपर्क किया है और उससे मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को निशाना बनाने को कहा है।
|