मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कांग्रेस मुझे फँसाना चाहती है-मायावती
पृथक बुंदेलखंड की जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की
WDWD
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को बुंदेलखंड क्षेत्र की 'हकीकत महारैली' में लम्बे समय तक केन्द्र तथा राज्यों में शासन करने वाली कांग्रेस, भाजपा तथा अन्य विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार करते हुए बुंदेलखंड की बदहाली के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड मेरी सरकार के कार्यकाल में पिछड़ा नहीं बना, बल्कि आजादी के बाद से यह लगातार पिछड़ेपन का शिकार बना हुआ है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि लम्बे समय तक यहाँ राज करने वाली पार्टियों ने बुंदेलखंड के लिए क्या किया, उन्हें इस बात का खुलासा जनता के बीच आकर करना चाहिए।

उन्होंने केन्द्र तथा राज्य में सत्ता में रहने वाली पार्टियों के कार्यकाल को गिनाते हुए कहा कि आजादी के बाद पिछले 60 वर्षों में सबसे ज्यादा लम्बे समय तक लगभग 38 वर्षों तक सत्ता कांग्रेस पार्टी के हाथों में रही।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए 1,514 करोड़ 27 लाख रुपए की घोषणाएँ कीं। उन्होंने बुंदेलखंड के सभी सातों जनपदों में सहकारी बैंक, ग्रामीण बैंक एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों के 50 हजार रुपए से कम सभी ऋण पर बकाया ब्याज की धनराशि माफ करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट में 300 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

कांग्रेस पर आरोप : मायावती ने कहा कि ताज प्रकरण और आय से अधिक सम्पत्ति रखने के वाले मामले में भी आयकर विभाग ने मुझे राहत दी है। इन दोनों मामलों में कांग्रेस पार्टी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके फिर से इन्हें खोलना चाहती है। इस तरह कांग्रेस मुझ पर दबाव बनाना चाहती है।

उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस साजिश के तहत मुझे जेल भी भिजवा देती है, तो भी मैं कांग्रेस पार्टी के सामने घुटने टेकने वाली नहीं हूँ। उन्होंने कहा कि इससे बसपा को कोई नुकसान नहीं होगा और इसका फायदा भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मैं दलित वर्ग के दूसरे नेताओं की तरह बिकाऊ नहीं हूँ। मेरे खून में बहुजन समाज के संतों, गुरुओं और महापुरुषों के जीवन संघर्ष का समावेश है, जिसे कोई खत्म नहीं कर सकता।

बसपा मुखिया ने कहा कि खास सूत्रों से मुझे पता चला है कि विरोधी पार्टियों के लोग कभी भी मेरी हत्या करवा सकते हैं। इसलिए केन्द्र सरकार राजनीतिक साजिश के तहत मुझे एसपीजी कवर नहीं देना चाहती।

उन्होंने कहा कि यदि मेरी हत्या होती है, तो मेरे लोग कांग्रेस पार्टी को किसी कीमत पर माफ न करें, बल्कि इसके विनाश के लिए जी-जान से जुट जाएँ। उन्होंने कहा कि इस रैली के बाद कांग्रेस की पोल खुल गई है और अपना जनाधार बचाने के लिए इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री को भी भेजा जा सकता है।
और भी
तेलगी को दस साल की कैद
'ऐश्वर्या' में रहते हैं अमरसिंह
ठाकरे का पोता लिखता है कविता
नाग मिसाइल का परीक्षण गर्मियों में
कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण को सम्मान
अमेरिकी जोड़े का वैदिक रीति से विवाह