एक अमेरिकी जोड़े ने मंगलवार की रात यहाँ पूर्ण वैदिक रीति से विवाह किया। अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर के 31 वर्षीय ब्डीम उर्फ प्रियतम ने कल रात वाराणसी के दशाश्वमेध क्षेत्र में अपनी हमउम्र अमेरिकी प्रेयसी अर्नित्रा केली उर्फ अमृता से विशुद्ध भारतीय परंपरा के अनुसार वैदिक विधि विधान से विवाह किया। दोनों ने अमेरिका से आए अपने लगभग चार दर्जन दोस्तों और स्थानीय सैकङों लोगों की उपस्थिति में विवाह किया।
प्रियतम ने भारत में रह कर पिछले अनेक वर्षों से ज्योतिष एवं संस्कृत का अध्ययन किया है और विवाह से पूर्व उसने यहाँ यज्ञोपवीत भी करवाया।
|