मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मलयालम अभिनेता गोपी का निधन
WDWD
अडूर गोपालकृष्णन की क्लासिक फिल्म कोडियेट्टम में अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले वरिष्ठ मलयालम अभिनेता गोपी का मंगलवार को एक अस्पताल में निधन हो गया।

अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि 71 वर्षीय गोपी को पिछले सप्ताह अलपुझा जिले में शूटिंग स्थल पर दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दो दिन पूर्व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनका पूरा नाम पी. गोपीनाथ नायर था। गोपी ने युवावस्था में शौकिया थिएटर में अभिनेता के तौर पर सम्मान प्राप्त किया और उडूर की पहली फिल्म स्वयंवरम से फिल्मी करियर की शुरुआत की।

विविधतापूर्ण अभिनय के लिए प्रसिद्ध गोपी ने अग्रणी निर्देशकों की फिल्मों में जीवंत भूमिकाएँ निभाईं। इन निर्देशकों में अरविंदन, भरथन और पद्मराजन शामिल हैं। बारीकियों पर ध्यान देने वाले गोपी ने तीन दशक के दौरान बड़ी संख्या में यादगार भूमिकाओं के जरिये अपना स्थान बनाया।

गोपी के करियर को उस समय झटका लगा जब 15 साल पूर्व वे पक्षाघात का शिकार हो गए। हालाँकि वह आंशिक तौर पर ठीक हो गए और शारीरिक बाधाओं के बावजूद फिल्मों में उन्होंने वापसी की।
और भी
पर्यटकों को रामसेतु ले गई नौकाएँ जब्त
अब रट्टा नहीं लगाएँगे यूपी के नौनिहाल
गर्भ निरोधक दिलाएँगी मुँहासों से मुक्ति
बकरियों पर राजेश खन्ना की डाक्युमेंट्री!
किंग खान ने सलाह धुएँ में उड़ाई
हिमपात के कारण जम्मू राजमार्ग बंद