मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हिमपात के कारण जम्मू राजमार्ग बंद
जवाहर टनल और शेतानी ड्रेन इलाके में भारी हिमपात के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को बंद हो गया।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि रामबन के निकट हिमपात और भूस्खलन के कारण मार्ग अवरूद्ध हो जाने के चलते वहाँ 300 से ज्यादा वाहन फँस गए हैं। सीमा सड़क संगठन के कर्मचारी राजमार्ग से बर्फ हटाने के प्रयास कर रहे हैं।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि : उधर दिल्लीवासियों को आज न्यूनतम तापमान मामूली वृद्धि के बाद 5.2 डिग्री सेल्सियस होने पर ठंड से थोड़ी राहत मिली।

कल राजधानी में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में दूसरा सबसे कम तापमान था। जम्मू कश्मीर सहित पूर्वोत्तर राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो तीन दिन तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पिछले कुछ दिनों से राजधानी शीतलहर की गिरफ्त में है और न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। कल अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम था। इस मौसम में सबसे कम 1.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दो जनवरी को दर्ज किया गया था।
और भी
वैष्णोदेवी में तीर्थयात्री की मौत
सपा की महिला नेता को गुंडो ने पीटा
एचसीएल प्रमुख की पत्नी गिरफ्तार
कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता जॉन का निधन
आंध्रप्रदेश में चार नक्सली गिरफ्तार
ट्रेन से कटकर तीन मरे