मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आंध्रप्रदेश में चार नक्सली गिरफ्तार
आंध्रप्रदेश में पुलिस ने सोमवार को जबरन वसूली के आरोप में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा-माले) न्यू डेमोक्रेसी के चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

पश्चिमी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक बी.बालाकृष्णा ने यहाँ बताया कि एक गोपनीय सूचना पर भाकपा माले न्यू डेमोक्रेसी के जिला सचिव टी. सुधाकर, सम्बाशिवा राव, रमेश और एम.वेंकेटेश्वर राव को बट्टायागडूम और इलरू से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चारों नक्सली जबरन वसूली के मामलों में लिप्त हैं। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक रिवाल्वर, एक तमंचा और छह गोलियाँ बरामद की।

इस बीच न्यू डेमोक्रेसी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं की तत्काल रिहाई की माँग को लेकर जंगरेड्डीगुडम में एक रैली निकाली और चक्काजाम किया।
और भी
तमिलनाडु-ट्रेन से कटकर तीन मरे
मणिपुर में फल-फूल रहा है वसूली उद्‍योग
बस-ट्रक की टक्कर में 15 मरे
वाहन का सिलेंडर फटा, तीन बच्चे मरे
हेलमेट न लगाने पर पुलिस वालों को जुर्माना
हमले में तेलुगू अभिनेता घायल