बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को यहाँ एक समारोह में फ्रांस की सरकार का प्रतिष्ठित 'ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट एंड लेटर्स' प्रदान किया गया।
शाहरुख को यह पुरस्कार हिन्दी फिल्म उद्योग में 15 साल के योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। शाहरुख की वर्ष 2007 में 'चक दे इंडिया' और 'ओम शांति ओम' जैसे हिट फिल्में रहीं हैं।
शाहरुख को यह पुरस्कार भारत में फ्रांस के राजदूत जेरोम बोन्नाफोंट ने यहाँ चार दिवसीय फ्रेंच फिल्म समारोह के उद्घाटन के अवसर पर दिया।
|