कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर) से अलग हुए सिद्दरमैया के आठ पूर्व विधायक औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए।
केन्द्रीय मंत्री तथा कांग्रेस के कर्नाटक मामलों के प्रभारी पृथ्वीराज चौहान ने पूर्व विधायकों का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि इन पूर्व विधायकों के पार्टी में शामिल होने से प्रतीत होता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सत्ता में वापसी निश्चित है।
उन्होंने कहा कि जद (यू) में अब लोगों का आकर्षण समाप्त हो चुका है। राज्य में विधानसभा के चुनाव इस साल के आखिर में होना हैं।
|