उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को तड़के दो ट्रकों की टक्कर में 11 लोगों की मृत्यु हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र में बायपास पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चार लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि एक ट्रक राजस्थान के अलवर से लालकुआ होते हुए मेरठ जा रहा था जबकि दूसरा ट्रक हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रहा था।
|