मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सड़क दुर्घटना में आठ की मौत
कर्नाटक के मेंगलूर में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना तड़के यहाँ कोलाप्पु में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 17 पर हुई, जब यात्रियों को ले जा रही एक मारूति वैन सड़क किनारे लगे बिजली के एक खंबे से जा टकराई। टक्कर से वैन में आग लग गई जिससे आठ लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वैन में बिहार के मजदूर यात्रा कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि बुरी तरह जल जाने के कारण मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, इसलिए उनके शवों को शवगृह भेज दिया गया है।
और भी
निकोलस पीरामल के ‍अश्विन भट्‍ट रिहा
दिल्ली का पोल्ट्री व्यवसायी गिरफ्तार
उल्फा के दो उग्रवादी मार गिराए
बारिश से मुर्गियों को मारने में बाधा
माओवादियों ने तीन लोगों की हत्या की
गणतंत्र दिवस समारोह में गोली चली