मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दिल्ली का पोल्ट्री व्यवसायी गिरफ्तार
बर्ड फ्लू की अफवाह फैलाने का आरोप
दिल्ली के एक पोल्ट्री व्यवसायी को कथित रूप से मृत कुक्कुट जलाने और गाजीपुर में बर्ड फ्लू फैलने की अफवाह फैलाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने इस पोल्ट्री व्यवसायी इरफान के खिलाफ बर्ड फ्लू को लेकर दहशत फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पशुधन मंत्री राजकुमार चौहान ने बताया कि उन्होंने पुलिस को इरफान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है।

उन्होंने बताया कि उनके अधिकारियों ने उससे मरे हुए चिकन उन्हें सौंपने को कहा था ताकि उन्हें जलाया जा सके, लेकिन उन्हें सौंपने की जगह इरफान ने चिकन खुद ही अपनी दुकान के सामने जलाने शुरू कर दिए और चिल्लाने लगा कि ये संक्रमित थे। इससे बाजार में दहशत फैल गई।
और भी
उल्फा के दो उग्रवादी मार गिराए
बारिश से मुर्गियों को मारने में बाधा
माओवादियों ने तीन लोगों की हत्या की
गणतंत्र दिवस समारोह में गोली चली
सड़क दुर्घटना में पाँच बच्चों की मौत
गुड़गाँव में गुर्दा रैकेट का भंडाफोड़