मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बारिश से मुर्गियों को मारने में बाधा
पश्चिम बंगाल में खराब मौसम के कारण मुर्गों को मारने का काम बाधित हुआ है। पुरूलिया और हावड़ा में यह अभियान शुरू किया गया है, क्योंकि वहाँ बर्ड फ्लू के होने की पुष्टि की गई है।

मुर्गों को मारने का काम शनिवार को सुबह दस बजे से शुरू होना था, लेकिन पुरूलिया में बेमौसम बरसात के कारण इसमें कुछ घंटे की देरी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ समय बाद जिले के संतुरी प्रखंड के रामचंद्रपुर तथा कोटालडी गाँव में मुर्गों को मारने का काम शुरू होगा।

जिलाधिकारी दीपक रंजन कार ने बताया कि दस-दस लोगों की चार टीमों को प्रखंड में भेजा गया है। हावड़ा जिले में नमूनों की जाँच के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। माणिकपुर क्षेत्र में मुर्गों को मारने के लिए दो टीमें भेजी गई हैं। इन टीमों में कुल 11 सदस्य शामिल हैं।
और भी
माओवादियों ने तीन लोगों की हत्या की
गणतंत्र दिवस समारोह में गोली चली
सड़क दुर्घटना में पाँच बच्चों की मौत
गुड़गाँव में गुर्दा रैकेट का भंडाफोड़
यूपी विस्फोटों का मास्टरमाइंड ढेर
भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद