मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कुत्तों को पार्षदों से महँगे बिस्किट!
मुंबई से सटे ठाणे शहर की महानगर पालिका पर आवारा कुत्तों की नसंबदी के कार्यक्रम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक नगर सेवक ने सवाल उठाया है कि क्यों कुत्तों को खिलाए जाने वाले बिस्किट 65 रुपए किलो के होते हैं, जबकि पार्षदों को चायपान के दौरान दिए जाने वाले बिस्किट 32 रुपए किलो के होते हैं।

ठाणे मनपा की सर्वसाधारण सभा में यह आरोप विपक्षी नेता देवराम भोईर ने लगाया। स्वास्थ्य अधिकारी ने सदन में स्वीकार किया कि कुत्तों के लिए अच्छी किस्म के बिस्किट लिए जाते हैं, जो 65 रुपए किलो के आते हैं और हाल में 50 हजार रुपए के बिस्किट खरीदे गए हैं।

हालाँकि पार्षदों का आरोप है कि ये बिस्किट बाजार में 32 रुपये किलो मिलते हैं। आरोप है कि ठाणे मनपा कुत्तों की नसंबदी के लिए प्रति श्वान 1915 रुपए खर्च करती है, इसके बावजूद चार वर्ष में सिर्फ 15 हजार कुत्तों की नसंबदी की गई है।

सूत्रों के अनुसार एक दिन में सिर्फ तीन कुत्तों की ही नसंबदी हो पाती है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की क्षमता एक दिन में 14 कुत्तों की नसबंदी की है क्योंकि इस कार्य के लिए लगभग 30 कर्मचारी और दो चिकित्सा अधिकारी तैनात हैं। एक अनुमान के अनुसार ठाणे में करीब 60 हजार आवारा कुत्ते हैं।
और भी
भारतीय किसान और अमेरिकी में समानता
ईपीएफ ब्याज दर यथावत
गणतंत्र दिवस पर कैदियों को मिलेगी छूट
लालू की सुनवाई 28 जनवरी को
त्रिपुरा : बीएसएफ पर हमला
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी