मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ईपीएफ ब्याज दर यथावत
एम्प्लाइज प्रॉविडेंट फंड (ईपीएफ) के लिए मौजूदा वित्त वर्ष की ब्याज दर साढ़े आठ प्रतिशत ही रहेगी।

ईपीएफ बोर्ड के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने गुरुवार को तीन घंटे की मैराथन बैठक के बाद ब्याज दर बढ़ाकर 9.5 प्रश करने की श्रमिक संघों की माँग ठुकरा दी। इससे लाखों ईपीएफ धारकों को निराशा हुई है।

मजदूर संगठन सीटू के महासचिव तपन सेन ने बैठक के बाद बताया कि बोर्ड ब्याज दर साढ़े आठ प्रश ही रखने पर अड़ा रहा। यहाँ तक कि इसे घटाकर 8 प्रश करने का प्रस्ताव भी लाया गया।

प्रमुख मजदूर संघों ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर साढ़े नौ प्रतिशत करने की माँग की थी। सरकार तो इसे घटाकर 8 प्रश लाने की कोशिश कर रही थी, हमने उसे ऐसा नहीं करने दिया।
और भी
गणतंत्र दिवस पर कैदियों मिलेगी छूट
लालू की सुनवाई 28 जनवरी को
त्रिपुरा : बीएसएफ पर हमला
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी
भारत रत्न से ऊँचे हैं भगत सिंह
शाहरुख को मिलेगा फ्रांसीसी खिताब