मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
त्रिपुरा : बीएसएफ पर हमला
त्रिपुरा के पश्चिमी हिस्से में स्थित सोनामुरा कस्बे के मसीमा गाँव में भारत-बांग्लादेश सीमा पर गेट खोलने में हुई देरी के कारण नागरिकों और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के बीच गुरुवार को झडप हो गई जिसमें कम से कम 20 जवान घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार सीमा पर नियंत्रण के लिए एक अस्थायी चौकी बनाई गई है। उसी चौकी पर बॉर्डर का गेट खोलने में हुई देरी के कारण कुछ लोगों ने बीएसएफ के जवानों पर हमला कर दिया। इस दौरान हुई झडप में कम से कम 20 लोग घायल हो गए।

राज्य की सीमा पर बड़ी संख्या में ग्रामीण सीमा पर लगी बाड़ पार कर अपने खेतों में काम करने जाते हैं। बीएसएफ ने सीमा पर नियंत्रण के लिए कई गेट बनाए हैं। भारत सरकार ने 4045 किलोमीटर लंबी सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू किया है। यहाँ 60 प्रतिशत क्षेत्र पर बाड़ लगाई जा चुकी है।
और भी
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी
भारत रत्न से ऊँचे हैं भगत सिंह
शाहरुख को मिलेगा फ्रांसीसी खिताब
केरल की छात्रा को ब्लूमैंगो
छिड़क भर दो अच्छे-अच्छे नहीं फटकते!
लैब तत्काल बताएगी मिलावट के राज!