मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस के मौके पर हमले की आतंकवादी साजिश की खुफिया जानकारी मिलने के बाद श्रीनगर समेत पूरी कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों को अत्यधिक सतर्क कर दिया गया है।

घाटी में देररात तापमान शून्य के नीचे रहने के बावजूद सुरक्षाबल पूरी मुस्तैदी से महत्वपूर्ण मार्गों पर गश्त लगा रहे हैं और वाहनों तथा लोगों की तलाशी ले रहे हैं। मुख्य समारोह स्थल बख्शी स्टेडियम में सुरक्षाबल अत्याधुनिक स्वचालित हथियारों से पूरी तरह लैस दिख रहे हैं और लोगों के वहाँ आने पर रोक लगा दी गई है।

हाल ही में सुरक्षाबलों ने तलाशी के दौरान एक वाहन से हथगोले और बारुद बरामद करने के बाद एक ड्राइवर समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया। गणतंत्र दिवस समारोहों के मद्देनजर सभी जिला प्रशासनों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है।
और भी
भारत रत्न से ऊँचे हैं भगत सिंह
शाहरुख को मिलेगा फ्रांसीसी खिताब
केरल की छात्रा को ब्लूमैंगो
छिड़क भर दो अच्छे-अच्छे नहीं फटकते!
लैब तत्काल बताएगी मिलावट के राज!
प. बंगाल : सड़क दुर्घटना में तीन मृत