मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शाहरुख को मिलेगा फ्रांसीसी खिताब
फ्रांसीसी सरकार बॉलीवुड के चहेते सितारे शाहरुख खान को भारतीय फिल्म उद्योग में दिए गए योगदान के लिए 'आफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑर्ट्स एंड लैटर्स' खिताब से नवाजेगी।

भारत में फ्रांसीसी दूतावास के दृश्य श्रव्य संबद्ध फ्रांसीसी फिल्म एवं टीवी कार्यालय के प्रमुख मोहम्मद बेंदजेब्बोर ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 15 वर्ष के करियर में शाहरुख के सफल काम को सराहते हुए और भारतीय सिनेमा में एक कलाकार तथा व्यवसायी की हैसियत से उनके योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें यह खिताब दिया जा रहा हैं।

बेंदजेब्बोर ने बताया कि यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने फ्रांस और पूरी दुनिया में कला संस्कृति साहित्य या कला के प्रभाव में अपनी रचनात्मकता से योगदान दिया है और अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है।
और भी
केरल की छात्रा को ब्लूमैंगो
छिड़क भर दो अच्छे-अच्छे नहीं फटकते!
लैब तत्काल बताएगी मिलावट के राज!
प. बंगाल : सड़क दुर्घटना में तीन मृत
यूपी की झाँकी में रानी लक्ष्मीबाई
अमिताभ करेंगे स्कूल का शिलान्यास