कॉलेज के छात्रों के लिए स्थापित पहले अंतरराष्ट्रीय साहित्य अवॉर्ड के लिए केरल की जनसंचार विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा विन्नी पनिकर को चुना गया है।
इस पुरस्कार को शुरू करने वाले ब्लू मैंगो बुक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमके हरिकुमार ने बताया कि विन्नी की कविता 'फ्लावर्स ऑन द वायलिन' को एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
हरिकुमार ने बताया कि भारत सहित अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, जर्मनी और खाड़ी देशों के विभिन्न कालेजों के छात्रों की तकरीबन 200 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थी।
|