मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तमिलनाडु में नदियों को जोड़ने का काम
तमिलनाडु सरकार राज्य में बहने वाली नदियों को जोड़ने के लिए इस साल शुरुआती काम करेगी।

राज्यपाल एसएस बरनाला ने बुधवार को सुबह शुरू हुए विधानसभा सत्र में अपने परंपरागत भाषण में कहा कि राज्य केंद्र सरकार से नदियों को जोड़ने के काम में तेजी लाने का बार-बार अनुरोध कर रहा है, लेकिन राज्यों के बीच इस बारे में आम सहमति नहीं बन पाई है।

उन्होंने कहा- इसी वजह से तमिलनाडु ने केंद्र सरकार से 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान राज्य में नदियों को जोड़ने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराने का अनुरोध किया है। राज्य सरकार इस परियोजना पर शुरुआती काम अविलंब करेगी।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि मानसून के दौरान बड़ी मात्रा में पानी को समुद्र में बहने से रोकने के उपायों पर विचार करने के लिए सरकार एक विशेषज्ञ समिति बनाएगी।
और भी
जमीर के खिलाफ मोर्चा खोलेगी भाजपा
आधा बंगाल बर्ड फ्लू की चपेट में
इनामी डकैत पप्पू गूजर गिरफ्तार
मोनिका बेदी को अदालत का नोटिस
संजय दत्त-मान्यता का विवाह!
'महाजन को ब्लैकमेल कर रहा था मोइत्रा'