मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जम्मू-कश्मीर पाँच आतंकवादी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और शोपियाँ जिले में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में पाँच उग्रवादी मारे गए। इस दौरान एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि कुपवाड़ा में एक मकान में उग्रवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर इस इलाके को पुलिस ने घेर लिया, लेकिन अंदर छिपे उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और एक उग्रवादी की मौत हो गई।

शोपियाँ के अलायपोर गाँव में आज सुबह हुई मुठभेड़ में दो उग्रवादी मारे गए। कुपवाड़ा के मंडीगाम गाँव में कल रात गोलीबारी शुरू हुई। आज इस मुठभेड़ में दो उग्रवादी मारे गए।
और भी
ठोकिया पर पाँच लाख का इनाम
बिलकीस मामले में 11 को उम्रकैद
कड़ाके की सर्दी से राजस्थान बेहाल
राजौरी में आतंकी अड्डा खोज निकाला
मुर्गियाँ मरने से कांचीपुरम में दहशत
लालची दूल्हे की धुनाई!