मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कड़ाके की सर्दी से राजस्थान बेहाल
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी ने प्रदेशवासियों को बेहाल कर दिया है। प्रदेश के चुरू में तापमान जमाव बिन्दु से दो डिग्री नीचे जबकि श्रीगंगानगर में तापमान जमाव बिन्दु से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया है।

उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में बर्फीली हवाएँ चलने के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश का उत्तरी भाग शीत लहर की चपेट में है और इसमें अगले चौबीस घंटे में बदलाव होने की संभावना कम है। पिलानी में पारा जमाव बिन्दु पर जबकि जयपुर में तीन, डबोक बीकानेर में पाँच, बाडमेर में छह अजमेर, कोटा, जोधपुर में सात डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में पारा गिरा
उत्तराखंड तथा जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में चल रही बर्फीली हवाओं के कारण राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे गिरकर पाँच डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। कल न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री से. था।

मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट आने तथा इसके 3.8 डिग्री से. तक पहुँच जाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री से. रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने कल आसमान मुख्य रूप से साफ रहने तथा ठंडी हवाएँ चलने की भविष्यवाणी की है। राजधानी में इस माह के शुरूआत में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री से. तक गिर गया था।
और भी
राजौरी में आतंकी अड्डा खोज निकाला
मुर्गियाँ मरने से कांचीपुरम में दहशत
लालची दूल्हे की धुनाई!
सुभाषचंद्र बोस को 'भारत रत्न' की माँग
बस खाई में गिरी, 38 की मौत
मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन में लूटपाट