पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू फैलने के साथ तमिलनाडु के कांचीपुरम में श्मशान के पास कुछ मृत मुर्गियाँ पाए जाने से यहाँ के निवासियों में भय व्याप्त हो गया है। रविवार को यहाँ दर्जन भर मुर्गियाँ मरी हुई पाए जाने के साथ इस तरह की अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि कहीं यह बर्ड फ्लू की वजह से तो नहीं मरी। पशु पालन विभाग (एएचडी) ने हालाँकि बर्ड फ्लू का तत्काल खंडन किया है। विभाग के अनुसार इन मुर्गियों की मौत फफूँदी संक्रमण के कारण हुए रक्तस्राव के कारण हुई है।
एडीआईयू के सहायक निदेशक डॉ. दोराईराज ने बताया मुर्गियों की जाँच एएसडी की पशु रोग जाँच इकाई (एडीआईयू) की प्रयोगशाला में कराया गया जिसमें पाया गया कि इन मुर्गियों को फफूँदी से संक्रमण हुआ है।
उन्होंने कहा कि यहाँ के पोल्ट्री फार्म में जो चूजे रखे गए हैं। उनमें मुख्यत: जापानी क्वेल प्रजाति के हैं। इनमें अधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता है। (भाषा)
|